औरैया। जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जुल्हुपुर गांव के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में उर्मिला (45) पत्नी सुघर सिंह तथा रामशंकर (70) पुत्र मेवालाल की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
घटना में मोहर श्री पत्नी रामकिशोर, उदयवीर पुत्र मोतीलाल, सुघर सिंह पुत्र पंचमलाल, पिंकी देवी पत्नी सुंदरलाल, सूरजमुखी पत्नी होतीलाल, सुषमा देवी पत्नी श्याम सुंदर, श्याम सुंदर पुत्र पंचमलाल, खुशबू पत्नी संतकुमार, मिथिलेश पत्नी रामनरेश, उषा देवी पत्नी तिलक सिंह, मीरा देवी पत्नी रामशंकर, संतकुमार पुत्र तिलक सिंह तथा ट्रैक्टर चालक मोहित सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
0 Comments