अछल्दा, औरैया। सैय्यद बाबा ग्राउंड में आयोजित अछल्दा प्रीमियर लीग अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ वार्ड के सम्मानित बुजुर्गों एवं मुख्य अतिथियों नगर पंचायत चेयरमैन अरुण कुमार दुबे तथा प्रधान इटैली सुधीर यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की जय, वन्देमातरम एवं राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति के माहौल में हुआ।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अछल्दा और ब्लाक नेविलगंज की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान पर पहुंचे, वहीं जो दर्शक मैदान तक नहीं पहुंच सके उनके लिए मुकाबले का यूट्यूब पर लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे लोगों ने उत्साहपूर्वक देखा।
उद्घाटन समारोह में हीरो यादव, अमित पाल सहित क्षेत्र के सभी जूनियर एवं सीनियर क्रिकेटर्स भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल भावना को बढ़ावा देना है। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, खेल प्रेमी एवं युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।
0 Comments