अछल्दा (औरैया)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर अछल्दा कस्बे में भाजपा नेताओं एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नहर बाजार स्थित सब्जी मंडी गेट के सामने उनका पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान ने किया। सैकड़ों महिलाओं ने कस्बे में रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया और जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह गौर, भाजपा नेत्री मनु राजपूत, प्रसन्ना गौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में तथा विपक्ष के विरोध में नारे लगाए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए लाया गया यह विधेयक ऐतिहासिक कदम है और इसका विरोध करने वालों को जनता करारा जवाब देगी।
0 Comments