अछल्दा/औरैया। भाजपा नेताओं द्वारा सपा प्रमुख का पुतला दहन किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की राजनीतिक गतिविधियां सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं और इससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
ज्ञापन में मांग की गई कि पुतला दहन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध का अधिकार है, लेकिन किसी भी नेता का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
0 Comments