BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : सेठ पुत्ती लाल इंटर कॉलेज अछल्दा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान




अछल्दा/औरैया। कस्बा स्थित सेठ पुत्ती लाल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सहित शिक्षक सुनील राव बौद्ध, विनय यादव व अन्य अध्यापकों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह सकारात्मक परिणाम है।

Post a Comment

0 Comments

close