BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव: औरैया के 13 मंडलों को मिले नए प्रभारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह



औरैया। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन ने औरैया जनपद के विभिन्न मंडलों के लिए 13 मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी है। यह सूची माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अनुमोदन पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा जारी की गई।
जारी सूची के अनुसार एरवाकटरा मंडल में श्री माधव राजपूत, बिधूना देहात में श्री सौरभ भूषण शर्मा, बिधूना नगर में श्री अमरचन्द्र राठौर, सहार मंडल में श्री विशाल शुक्ला, सहबल मंडल में श्री यशवीर सिंह सिकरवार, बल्लापुर नया मंडल में श्री योगेन्द्र कश्यप, अछल्दा मंडल में श्री रजनीश पाण्डेय, दिबियापुर मंडल में श्री ऋषि पाण्डेय (सुधांशु), फफूंद मंडल में श्री प्रतीक राजावत, अजीतमल मंडल में श्री इन्द्रपाल पाल, औरैया देहात मंडल में श्री आदर्श ठाकुर, औरैया नगर मंडल में श्रीमती मनु राजपूत तथा मुरादगंज मंडल में श्री वासुदेव प्रजापति को मंडल प्रभारी बनाया गया है।
नवनियुक्त सभी मंडल प्रभारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। पार्टी संगठन ने उम्मीद जताई है कि सभी प्रभारी संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

close