BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए की थी युवक की हत्या, दो गिरफ्तार



बिधूना। थाना बिधूना, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम कल्याणपुर जागू में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में गठित टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी राजकिशोर उर्फ कल्लू और कुन्जविहारी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मृतक नन्द किशोर उर्फ नन्ने की गुमशुदगी 10 मई को दर्ज कराई गई थी। अगले दिन उसका शव गांव के बाहर कुएं में मिला था, जिसके बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मृतक ने कुछ समय पहले आरोपी की बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया था। इसी बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से युवक को बुलाकर उसकी ईंट से हमला कर हत्या कर दी। बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए हाथ-पैर बांधकर साइकिल से कुएं में फेंक दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून लगी ईंट, मृतक का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया।

बरामद सामान

खून लगी ईंट
मृतक का मोबाइल फोन
घटना में प्रयुक्त साइकिल

गिरफ्तारी करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक बिधूना, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।

Post a Comment

0 Comments

close