BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा में सैय्यद बाबा ग्राउंड पर अछल्दा धुरन्दर बनी विजेता, घासी पुरवा को 91 रन से हराकर जीता फाइनल

संवाददाता : औरैया समाचार

अछल्दा। कस्बा स्थित सैय्यद बाबा ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। फाइनल मैच में अछल्दा धरन्दर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घासी पुरवा टीम को 91 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए अछल्दा धुरन्दर टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 232 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कन्हैया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 25 रन बनाए, जबकि छोटू ने 21 रन का योगदान दिया। बल्लेबाजों ने शुरू से ही आक्रामक अंदाज अपनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
233 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी घासी पुरवा टीम की शुरुआत आशीष और विशाल ने की, लेकिन टीम लगातार विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 141 रन पर ऑलआउट हो गई। अछल्दा धुरन्दर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करते ही मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा। विजेता टीम के कप्तान बासु को खिलाड़ियों और दर्शकों ने बधाई दी। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी सैय्यद बाबा ग्राउंड पर मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

close