BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : औरैया पुलिस परिवार ने दी दिवंगत दरोगा दिनेश भदौरिया को श्रद्धांजलि



औरैया। जनपद में सड़क हादसे में शहीद हुए रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश भदौरिया को गुरुवार को पुलिस लाइन में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक दिनेश भदौरिया, निवासी फतेहपुरा थाना जेतपुर कला, ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और सलामी देकर अंतिम विदाई दी।
इस दौरान पूरा पुलिस परिवार गमगीन नजर आया। अधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments

close