औरैया। जनपद में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में गश्त पर निकली पुलिस टीम की जीप को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उप निरीक्षक दिनेश भदौरिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हेड कांस्टेबल सुरेश और सिपाही मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि पुलिस टीम औरैया के मिहौली फ्लाईओवर बाईपास पर रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने पुलिस जीप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उप निरीक्षक दिनेश भदौरिया निवासी फतेहपुर, आगरा को मृत घोषित कर दिया।
वहीं घायल हेड कांस्टेबल सुरेश निवासी हमीरपुर और सिपाही मनोज निवासी झांसी का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।
0 Comments