*संवाददाता : औरैया समाचार | औरैया*
जनपद औरैया में पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 7 निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची के अनुसार कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है।
निरीक्षक विनेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना ऐरवाकटरा से प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना बनाया गया है। वहीं निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना अजीतमल से प्रभारी निरीक्षक थाना बेला भेजे गए हैं।
निरीक्षक रमेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सहार से प्रभारी निरीक्षक थाना अजीतमल का अतिरिक्त प्रभार मिला है। निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान को प्रभारी निरीक्षक थाना बिधूना से पुलिस लाइन भेजा गया है। निरीक्षक घनश्याम सिंह, जो अति0निरी0 थाना सहार थे, उन्हें भी पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।
उपनिरीक्षक गंगादास गौतम को थानाध्यक्ष थाना बेला से थानाध्यक्ष थाना ऐरवाकटरा बनाया गया है। चौ0प्र0 निझाई थाना औरैया से रहे उ0नि0 जितेन्द्र कुमार तिवारी को थानाध्यक्ष थाना सहार का प्रभार सौंपा गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह तबादले प्रशासनिक दृष्टि से किए गए हैं, जिससे पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
0 Comments