श्री शिवभोले मंदिर छछूंद में होगा भगवान राम की लीला का दिव्य मंचन
*संवाददाता : औरैया समाचार | अछल्दा, औरैया*
श्री शिवभोले मंदिर छछूंद, अछल्दा में 9 जून 2026, मंगलवार को एक दिवसीय विशाल रामलीला समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की पावन लीलाओं का दिव्य दर्शन रात 7 बजे से किया जाएगा।
मंडलाधीश की भूमिका रोहित पाण्डेय निभाएंगे। राम का किरदार अनुभव पाण्डेय कानपुर, लक्ष्मण – आशीष द्विवेदी, जनक – पं. विनोद कुमार दुबे, रावण – रोहित कुमार पाण्डेय, परशुराम – अश्वनी तिवारी कानपुर, वाणासुर – ललित कुमार औरैया, विश्वामित्र – शिवम मिश्रा और व्यास – रामजी तिवारी निभाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अछल्दा मा. शरद कुमार राना होंगे। संरक्षक रामसिंह दुकानदार, अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू दिवाकर, कोषाध्यक्ष नाथूराम, सलाहकार मुकेश कुमार कटारिया और व्यवस्थापक अमर सिंह व ऊदल सिंह रहेंगे।
आयोजन श्री शिव भोले न्यू युवा कमेटी छछूंद मंदिर अछल्दा द्वारा किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था थाना महोदय अछल्दा औरैया के सहयोग से की जाएगी। समिति ने समस्त ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों से रामलीला में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
0 Comments