BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : फफूंद रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पहचान कराने में जुटी पुलिस



ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

संवाददाता : औरैया समाचार

दिबियापुर/औरैया। फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के पास पूर्व दिशा की ओर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन की टक्कर इतनी तेज थी कि शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे मृतक की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों एवं यात्रियों से शव की पहचान कराने की अपील की है।
बताया गया कि मृतक ने नीले रंग की पैंट, हरे रंग की शर्ट तथा बिना फीते के जूते पहन रखे थे। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0 Comments

close