*संवाददाता | औरैया*
अछल्दा थाना क्षेत्र के नेविलगंज में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अनियंत्रित वैगनआर कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी Tata Punch को टक्कर मारी और फिर बिजली के पोल से जा भिड़ी। गनीमत रही कि टक्कर के बावजूद पोल नहीं गिरा, वरना हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची अछल्दा पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और वाहनों को हटवाया। दुर्घटना में जनहानि की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 Comments