BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : 25-25 हजार रुपये के इनामी दो गैंगस्टर गिरफ्तार, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद





दिबियापुर (औरैया)। थाना दिबियापुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिबियापुर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को शनिवार सुबह करीब 5:55 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल निहार पुत्र पप्पू निहार निवासी गिहार बस्ती, कस्बा दिबियापुर तथा रोहित निहार उर्फ बुन्टेला पुत्र अनिल कुमार निहार निवासी तुलसी नगर, रूरा, जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से एक अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना दिबियापुर में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ दिबियापुर थाने में मारपीट, बलवा, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा, उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

close