अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव ग्वारी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ लाला (45) पुत्र रजपूत सिंह का शव गुरुवार सुबह घर के बाहर पड़ा मिला।
बताया गया कि रात करीब 9 बजे चचेरे भाई कल्लू सेंगर ने धर्मेंद्र को घर के बाहर पड़े देखा। इसके बाद घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ.अमर दीप ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाइयों के नाम सर्वेंद्र और राघवेंद्र बताए गए हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र व उपनिरीक्षक बृज किशोर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 Comments