BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : बिधूना में करंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम




बिधूना, औरैया। कस्बा बिधूना के मोहल्ला सूरजपुर में शनिवार सुबह करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मोहल्ला सूरजपुर निवासी संजीव राठौर ने बताया कि उनकी 62 वर्षीय माता फूलश्री देवी पत्नी ओमप्रकाश राठौर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे घर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान वह कमरे में रखे फर्राटा पंखे को हटाने लगीं। बताया जाता है कि पंखे में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और बेहोश होकर गिर पड़ीं।
परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा एवं अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Post a Comment

0 Comments

close