BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : रेलवे स्टेशन जा रहा था युवक, ट्रेन को देख अचानक आ गया रेलवे ट्रैक पर; वंदे भारत ने उड़ा दिए चीथड़े



अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह 9:45 बजे हुआ दर्दनाक हादसा, मृतक की नहीं हो सकी पहचान
संवाददाता | अछल्दा (औरैया)
अछल्दा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह करीब 9:45 बजे एक अज्ञात युवक की वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक के शव के चीथड़े उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक डाउन रेलवे ट्रैक के किनारे स्टेशन की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से वंदे भारत एक्सप्रेस आती दिखाई दी। ट्रेन को देखकर युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया और तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी, आरपीएफ तथा अन्य रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की, जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
आरपीएफ ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। रेलवे पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजकर तथा लापता व्यक्तियों के आधार पर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटी रही।

Post a Comment

0 Comments

close