कराटे स्कूल की कलर बेल्ट परीक्षा संपन्न, खिलाड़ियों को किया सम्मानित
अछल्दा। कस्बे में रविवार को स्थित नहर कोठी परिसर में एस एस कराटे अकादमी द्वारा कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। लगभग तीन घंटे तक चली इस परीक्षा में खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
इस परीक्षा में लक्ष्मी नारायण स्कूल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, एस एस आर अकादमी, ज्ञान ग्लोबल स्कूल और एस पी एल अकादमी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कोच श्रीवत्स दीक्षित और संध्या दीक्षित ने बताया कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर रहे रिशु तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सत्यम सिंह को समुराईकान कराटे दो इंटरनेशनल की ओर से शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को एसोसिएशन की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
0 Comments