BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा में होली व रमजान को लेकर एएसपी व सीओ का फ्लैग मार्च, ड्रोन से रखी गई नजर




अछल्दा (औरैया)। होली व रमजान के त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अछल्दा कस्बे में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व क्षेत्राधिकारी पुनीत मिश्रा ने पुलिस बल के साथ कस्बे के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च हरीगंज, सरायबाजार, नहर बाजार और स्टेशन बाजार सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी। ड्रोन से छतों और संकरी गलियों की भी निगरानी की गई, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
अधिकारियों ने व्यापारियों, धर्मगुरुओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर आपसी भाईचारे व शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च के दौरान थाना पुलिस, पीएसी एवं अन्य सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे। बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
त्योहारों को लेकर की गई इस व्यापक तैयारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है।

Post a Comment

0 Comments

close