BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा मेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की नजर



औरैया, दिबियापुर और फफूंद में भ्रमण कर लिया जायजा, सीसीटीवी और ड्रोन से हुई निगरानी

औरैया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, रावण पुतला दहन और विभिन्न मेलों को लेकर पुलिस अधीक्षक औरैया ने मंगलवार को कोतवाली औरैया, दिबियापुर एवं फफूंद थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थलों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने आयोजन स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ को नियंत्रित रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि सभी धार्मिक आयोजनों और मेलों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

Post a Comment

0 Comments

close