औरैया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसंपर्क व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उप निरीक्षक हरिकेश गुप्ता को पुलिस अधीक्षक औरैया का नया जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के निर्देश पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरिकेश गुप्ता पूर्व में विभिन्न थानों एवं शाखाओं में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और संवाद क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।
पीआरओ के रूप में हरिकेश गुप्ता मीडिया प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करेंगे तथा पुलिस विभाग की योजनाओं, उपलब्धियों और कार्रवाइयों की जानकारी समय-समय पर साझा करेंगे। साथ ही आमजन की शिकायतों और सुझावों को पुलिस अधीक्षक तक पहुँचाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच संवाद और अधिक मजबूत होगा।
0 Comments