अछल्दा, विकास गुप्ता। अछल्दा के नहर बाजार निचली गंग नहर पुल जर्जर हो जाने से आवागमन बन्द चल रहा है नया पुल बनाने की शासन स्तर से स्वीकृति मिलने पर नहर वाजार वासियों ने शनिवार को बैठक ब्लाक प्रमुख शरद सिंह राना की मौजूदगी में संपन्न हुई जिसमें दुकानदारो ने कहा कि हम सभी सिचाई विभाग के कब्जा धारक हूं निचली गंग नहर पर नया पुल बनाए जाने हेतु शासन से स्वीकृति मिल गई है।हम सभी को बेघर न किया जाए।
बिधूना में अरिंद नदी पर बने पुल, उदईपुर औरैया अरिंद नदी पर बने पुल तथा खडेनी कन्नौज में बने नवीन पुल की तकनीकी पर पुल बनाया जाए या फिर पुराने पुल को दुरुस्त करवा दिया जाए जिससे सैकड़ो लोग रोजी रोटी से वंचित न हो सके।
ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जिलाधिकारी से मिलकर स्थिति से रूबरू कराने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मिलने जाएगा।बैठक में , प्रेम नारायण दुबे,धर्म नारायण ,शिव कुमार तिवारी,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सेंगर आदि बड़ी सँख्या में दुकानदार मौजूद रहे।
0 Comments