अछल्दा, विकास गुप्ता, 9319164459। परिवार शाखा का होली मिलन समारोह महामाई गेस्ट हाउस में धूमधाम से मनाया गया। जिसमे तीन सौ गायत्री परिजनों ने भागीदारी निभाई।
गायत्री परिवार उपजोन कानपुर से आए उप जोन समन्वयक आर. सी.गुप्ता ने 2026 में परम् वंदनीय माता जी की जन्म शताब्दी पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि मिलन समारोह में सभी एक जुट हुए इसी तरह आगे के आयोजनों में भागीदारी निभाए।
संगीत टोली के श्याम बिहारी ने संगीत के माध्यम से सभी को आनंद विहोर कर दिया। रामनारायण ने होली पर्व की जानकारी दी और दीप यज्ञ कराया जिसमें माता बहनों द्वारा लाए 1100 सो दीपक जलाए गए। भाई बहनों ने फूलों और अबीर की होली खेली और एक दूसरे को सम्मान दिया।
0 Comments