अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के बघईपुर गांव से रविवार को चार लोग चार पहिया वाहन से कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव ससुराल गए थे। लौटते समय टीकमपुर के पास एक ट्रक ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे (तालाब) में जा गिरी।
इस भीषण हादसे में ग्राम खुमानपुर निवासी सर्वेश कुमार( 30)पुत्र रामदत्त और ग्राम बघईपुर निवासी गोलू (28)कुमार पुत्र बैकुंठ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। वे 27 जुलाई को अपनी ससुराल से लौट रहे थे।
तभी सड़क हादसे में मृतक गोलू की पत्नी संतोषी और रामपाल (बहनोई) घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जैसे ही मृतकों के शव गांव पहुंचे, परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर फैल गई है।
0 Comments