BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : दैनिक भास्कर टीम ने दी अधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं



औरैया। दीपावली पर्व के अवसर पर दैनिक भास्कर के जिला प्रभारी हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं एडीशनल एसपी से भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किए।

इस अवसर पर हिमांशु गुप्ता ने अधिकारियों से दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकारों और जनहित कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अखबार सदैव समाज के विकास और जनता की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अधिकारियों ने भी दैनिक भास्कर टीम को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और निष्पक्ष एवं सार्थक पत्रकारिता के लिए सराहना व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments

close