BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा में धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा अछल्दा




-राममय हुआ अछल्दा नगर, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

अछल्दा।नगर अछल्दा में बुधवार को प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह राममय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में सहभागिता कर धर्म और आस्था का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।
शोभायात्रा का शुभारंभ हरीगंज बाजार के हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के साथ चल रहे ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और भक्ति संगीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए।
नगर के मुख्य मार्गों हरीगंज बाजार, कलक्टरगंज, ब्लाक चौराहा, आदर्श इंटर कालेज , सराय बाजार, नहर बाजार, नेविलगंज , स्टेशन बाजार से होती हुई शोभायात्रा आगे बढ़ी। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह जलपान, शरबत और स्वल्पाहार की सेवाएं भी लगाई गईं, जिनका लाभ बड़ी संख्या में भक्तों ने लिया।
महिलाओं, युवाओं और बच्चों की सहभागिता शोभायात्रा में विशेष रूप से देखने को मिली। कई स्थानों पर श्रद्धालु प्रभु श्रीराम की आरती करते नजर आए। नगर के व्यापारियों ने भी अपनी दुकानों को सजाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल और एन सीसी कैडेट की टीम ने व्यवस्था संभाले रखी, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
अंत में शोभायात्रा भृमण करते हुए हरीगंज बाजार पहुंची जिसके बाद प्रसाद के साथ यात्रा का समापन निर्धारित स्थल पर हुआ, नगरवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और हनुमान मंदिर सेवा समिति के आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।

महिलाओं व युवाओं की रही विशेष भागीदारी
शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भागीदारी देखने को मिली। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया।

जगह-जगह हुआ प्रसाद वितरण





यात्रा मार्ग में नगरवासियों व सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए।


एनसीसी कैडेट टीम की हुई सराहना


शोभायात्रा में एनसीसी कैडेट्स की टीम विशेष रूप से मौजूद रही। कैडेट्स ने अनुशासन बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण और यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई, जिसकी नगरवासियों ने सराहना की।

बुलडोजर से की गई पुष्प वर्षा

शोभायात्रा मार्ग पर बुलडोजर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई। जैसे ही फूलों की वर्षा हुई, श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बन गया।

सजीव झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की सजीव झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और भक्ति संगीत के साथ शोभायात्रा आगे बढ़ती रही।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन व स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न हुई।


Post a Comment

0 Comments

close