BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : पुलिस अधीक्षक ने अछल्दा थाना प्रभारी को किया पदोन्नत, कंधे पर लगाए स्टार



औरैया।जनपद औरैया के थाना अछल्दा प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री पंकज मिश्रा को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा उनके कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
पदोन्नति कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने श्री मिश्रा को नई जिम्मेदारियों के साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाने, आम जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर विशेष जोर दिया गया।
श्री पंकज मिश्रा की पदोन्नति से थाना अछल्दा ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में भी हर्ष का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पुलिस-जन संवाद और अधिक मजबूत होगा।

Post a Comment

0 Comments

close