औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अछल्दा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर लोगों को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रंगदारी वसूलने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 दिसंबर 2025 को समय लगभग 12:45 बजे तुर्कपुर बंबा पुलिसिया क्षेत्र से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अमन उर्फ सोनू पुत्र संतोष कुमार तथा गुलशन पुत्र रामवरण निवासी अनुधतपुर थाना कुदरकोट जनपद औरैया के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त अपनी गाड़ी पर लाल-नीली बत्ती लगाकर स्वयं को विजिलेंस अधिकारी बताते थे और लोगों को डराकर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर अवैध वसूली करते थे। इस संबंध में थाना अछल्दा पर मु०अ०सं० 251/25 धारा 204/308(5)/318(4)/317(2) बीएसएस के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा एवं उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र मय हमराह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई प्रचलित है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
0 Comments