BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 10 स्पेशल ट्रेनें व मेमू ट्रेनों का विस्तार, इटावा- कानपुर मेमो लखनऊ तक जाएगी




औरैया। 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रयागराज मंडल में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 10 विशेष ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिससे औरैया सहित आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन द्वारा इन स्पेशल ट्रेनों के रेक पहले से ही उपलब्ध रखे गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत संचालन शुरू किया जा सके। इसके साथ ही बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का भी निर्णय लिया गया है।
आवश्यकता पड़ने पर गाड़ी संख्या 51901/51902, 51903/51904 एवं 51905/51906 में कोच बढ़ाए जाएंगे। वहीं मेमू ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है। कानपुर-फतेहपुर मेमू (64594) को सूबेदारगंज तक, इटावा-कानपुर मेमू (64604) को लखनऊ तक, दिल्ली-टूंडला मेमू (64584) को गोविंदपुरी तक तथा आगरा-मैनपुरी मेमू (64623) को फर्रुखाबाद तक बढ़ाया जाएगा।
इन व्यवस्थाओं से औरैया जनपद के होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने सुचारु संचालन और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था भी लागू की है।

Post a Comment

0 Comments

close