औरैया। जनगणना-2027 के सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने आज सुदिति ग्लोबल एकेडमी, औरैया स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रशिक्षुओं की उपस्थिति, व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध संसाधनों का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि जनगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में पारदर्शिता और सटीकता बेहद आवश्यक है, इसके लिए सभी कार्मिकों को प्रशिक्षित और जागरूक होना जरूरी है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश चन्द्र मौर्य, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, अधिशासी अधिकारी औरैया सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments