औरैया | संवाददाता
खाद्य विकास उद्योग व्यापार सुरक्षा उत्तर प्रदेश ने प्रदेश, जिला एवं नगर स्तर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन का उद्देश्य "व्यापारियों का साथ – व्यापारियों का विकास" के संकल्प के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके विकास के लिए कार्य करना है।
जारी सूची के अनुसार डॉ. ध्रुव कुमार पोरवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर यूसुफ खान को प्रदेश सचिव, किशनचंद्र सिसौदिया को प्रदेश कोषाध्यक्ष, कृष्ण मनोहर सोनी एवं मुकेश पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष, सपना पोरवाल को प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा, अंशुल राठौर को प्रदेश मंत्री तथा अभिनेन्द्र सेंगर 'रज्जन' को प्रदेश उपाध्यक्ष (कार्य समिति) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं औरैया जिले में नीरज पोरवाल 'टोनू बाबा' को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कपिल पोरवाल एवं विपिन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, शिववीर राजपूत 'गोलू' को जिला अध्यक्ष (कार्य समिति), रमेश चंद्र शंखवार को जिला संरक्षक तथा सूरज तिवारी को जिला कार्य समिति सदस्य बनाया गया है।
अन्य जिलों में जालौन के जिला अध्यक्ष के रूप में आकाश संतराम कुशवाहा तथा इटावा के जिला अध्यक्ष के रूप में लावेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
बाबरपुर-अजीतमल नगर इकाई में दीपक सिंह धनिपत को नगर अध्यक्ष, कालका प्रसाद सोनी को नगर संरक्षक तथा अभिषेक पाल को नगर मंत्री नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ध्रुव कुमार पोरवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और व्यापारिक विकास के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेगा।
0 Comments