BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा ने दीपक अवस्थी को बनाया औरैया का जिलाध्यक्ष




औरैया। राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम तिवारी ने दीपक अवस्थी को औरैया जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और लंबे समय से किए जा रहे कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
दीपक अवस्थी लंबे समय से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और समाज के लोगों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। अब वह जिले में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।
दीपक अवस्थी को नई जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रवादी ब्रह्म महासभा के राष्ट्रीय महासचिव योगेंद्र द्विवेदी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीपक अवस्थी के नेतृत्व में औरैया जिले में विप्र समाज की एकजुटता, सामाजिक सहयोग और संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए जरूरी है कि लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े हों और आपसी संवाद को मजबूत बनाएं।
वहीं, जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर दीपक अवस्थी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने औरैया जिले के विप्र समाज के लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या या आवश्यकता के समय वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
दीपक अवस्थी ने समाज के लोगों से संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से संगठन को नई दिशा और ताकत मिलेगी। उनका प्रयास रहेगा कि संगठन केवल पदाधिकारियों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचे और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा रहे।

Post a Comment

0 Comments

close