BREAKING

10/recent/ticker-posts

अछल्दा : लालपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से तीन झोपड़ी जलीं, आग बुझाने में युवक का पैर झुलसा, मौके पर पहुंची पुलिस

-आग लगने से तीन बकरी झुलसी 
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में शॉर्ट सर्किट से तीन झोपड़ी में लगी आग से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने पर युबक का पैर जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
सोमवार को 1 बजे शाॅर्ट सर्किट से लालपुर गांव निवासी आछे लाल पुत्र राम स्नेही के घर मे आग लगने से दो झोपड़ी को चपेट में ले लिया। आग लगने आछे लाल का गृहस्थी का सामान, तीन पंखा, तीन बकरियां, 80 किलो गेंहू, बोरिंग करने वाले पानी के पाइप, टीवी, कपड़ा जलकर हजारो रुपये आग में जलकर राख हो गया।आग तेज होने से बगल की दो झोपड़ी  को भी चपेट में ले लिया।  छत्तर पाल पुत्र छोटे लाल की झोपड़ी मे रखी लाई जलकर राख हो गया वही अत्तवल सिंह पुत्र रामऔतार की झोपड़ी जल गई। लेकिन ज्यादा नुकसान नही हुआ गई, आग बुझाने में सुखवीर  का पैर जल गया निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
आग तेज होने बाद ग्रामीणों ने पानी की समर चलाकर  लोगों के सहयोग से कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी हेमन्त कुमार जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments

close