BREAKING

10/recent/ticker-posts

एनसीसी ‘A’ व ‘B’ प्रमाण पत्र की भर्ती प्रक्रिया संपन्न

केशमपुर (औरैया), 22 जुलाई 2025।
श्री राम सेवक सावित्री देवी इंटर कॉलेज, केशमपुर में मंगलवार को एनसीसी ‘A’ और ‘B’ प्रमाण पत्र के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। यह भर्ती लेफ्टिनेंट पीयूष कृष्णा एवं रवि दत्ता के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें 4 यूपी बटालियन एनसीसी से आए सूबेदार सुधीर कुमार, सूबेदार सतनाम सिंह, नायब सूबेदार तारिक रेशी, हवलदार मित्र बहादुर एवं ट्रेनिंग क्लर्क राकेश कुमार की टीम ने भाग लिया।

प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के साथ-साथ दौड़, पुश-अप, सिट-अप, मेडिकल फिटनेस व लिखित परीक्षा आयोजित की गई। हवलदार मित्र बहादुर व राकेश कुमार द्वारा प्रमाण पत्रों की जांच कर चेस्ट नंबर वितरित किए गए।

लिखित परीक्षा के बाद उत्तीर्ण कैडेट्स को कॉलेज प्रशासन द्वारा रिफ्रेशमेंट भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. श्याम नारायण गुप्ता, मिस रश्मि, कुलदीप अग्निहोत्री, विकास कुशवाहा, शोएब खान, श्रीमती अनीता, श्रीराधा, सोनम, आशी एवं श्रीमती निधि गुप्ता सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

close