ज्ञान स्थली एकेडमी में वृक्षारोपण महोत्सव एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
बच्चों ने लगाए पौधे, प्राकृतिक वस्तुओं से बनाई कलाकृतियां
बिधूना (औरैया)।
शनिवार को ज्ञान स्थली एकेडमी बिधूना में वृक्षारोपण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपे और प्राकृतिक वस्तुओं से आकर्षक चित्र व कलाकृतियां बनाई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सजीमोन जोसेफ की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने बच्चों को वृक्षों के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र जिस पौधे को लगाएगा, उसकी देखभाल एक वर्ष तक स्वयं करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पेड़-पौधे जीवन के लिए अनिवार्य हैं और इनके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।
इस अवसर पर विद्यालय में चित्रकला और हस्तकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने प्राकृतिक वस्तुओं से सुंदर आकृतियाँ बनाईं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गीता यादव, पूनम चतुर्वेदी, शिवनाथ, सागर, नीलम, मोहित सिंह, शैलेन्द्र सिंह, ज्योति पाठक, प्रीती सिंह, मीरा, अरुण झा, पूजा यादव, सुप्रिया, ज्योति शाक्य, साहिल सक्सेना, गायत्री, शरद, गरिमा, रक्षित, शिखर, मुकेश, छवी, दिव्या, क्षय, राजकुमार, सर्वेन्द्र आर्यक, अंजली यादव, अखिलेश कुमार, पूजा दिवाकर, दीपक ठाकरे, मयंक, गौरव, शिवम कुमार, अंशुल, वैभवी शुक्ला, अभिषेक, अनुज, दीक्षा आदि शिक्षकों व शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।
0 Comments