BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : बिधूना के किशनपुर में करंट लगने से युवक की मौत, तार जोड़ते समय हुआ हादसे का शिकार


किशनपुर में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, लापरवाही बनी हादसे की वजह

औरैया जनपद के ग्राम पंचायत अबावर के मजरा किशनपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बिजली का तार जोड़ते समय 24 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र पन्नालाल निवासी किशनपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार प्रदीप घर पर ही बिजली का तार जोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। तेज करंट लगने से प्रदीप बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है। बिना किसी पूर्व सूचना के लाइन चालू कर देने से यह दुखद घटना घटित हुई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

परिजन व ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं और घटना की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

 

Post a Comment

0 Comments

close