BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : फफूँद में एटीएस ने फर्जी पहचान पत्र व दस्तावेज बनाने में युवक को किया गिरफ्तार




औरैया। एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस व एसओजी टीम ने उसके घर की तलाशी ली, जिसमें कई अहम दस्तावेज, बायोमेट्रिक मशीन और सरकारी मोहरें बरामद की गई हैं। इसके अलावा पुलिस आरोपी के लैपटॉप की तलाश में जुटी हुई है, जिससे कई चौंकाने वाले राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
एटीएस सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक लंबे समय से फर्जी पहचान पत्र सहित अन्य फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने के गोरखधंधे में शामिल था। इसके लिए वह बायोमेट्रिक मशीन और मोहर का इस्तेमाल कर नकली पहचान पत्र तैयार कराता था।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी द्वारा तैयार किए गए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल न केवल जिले में बल्कि अन्य प्रदेशों तक फैला हुआ है। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े और लोगों की तलाश की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments

close