बिधूना (औरैया)। कस्बे में चोरों ने एक पेटी का टीन काटकर भीतर रखा सामान पार कर दिया। घटना से पीड़ित दुकानदार हैरान और परेशान है।
जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार पुत्र सुमोद कुमार निवासी बमुराहा थाना बिधूना ने तहसील बाउंड्री के पास एक पेटी रखी है जिसमें वह ऑनलाइन कार्य और फोटो कॉपी आदि का काम करता है। पीड़ित ने बताया कि 27 अगस्त की रात रोज की तरह वह पेटी बंद कर घर चला गया था। पेटी में दो लैपटॉप और गुल्लक में करीब तीन हजार रुपये रखे थे।
सुबह 28 अगस्त को जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि पीछे की ओर से टीन काटकर चोरों ने पेटी में रखे लैपटॉप व नकदी चोरी कर लिए हैं। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। घटना से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश दोनों है।
0 Comments