BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : बिधूना पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटर व नकदी बरामद



औरैया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिधूना थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान के नेतृत्व में उ0नि0 गंगासागर व उ0नि0 सुहेल खान ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अंशू गुप्ता पुत्र सुशील कुमार गुप्ता एवं रामू पुत्र सोबरन सिंह राठौर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई दो अदद मोटर व ₹2500 नगद बरामद किया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी विधूना पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।


Post a Comment

0 Comments

close