BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : अछल्दा बाजार से लौटते समय तीन लोगों ने परिवार पर किया हमला, मुकदमा दर्ज



अछल्दा/विधूना।
पुरानी रंजिश के चलते बुधवार को अछल्दा बाजार से लौट रहे व्यक्ति व उसके परिवार पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पीड़ित समेत उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं। पीड़ित ने थाना विधूना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, उदनपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र धन सिंह बुधवार को बाजार से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में सर्वेश पुत्र विजय सिंह, रामवीर पुत्र रामधन और मुकेश पुत्र रामवीर ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उनकी पत्नी और बेटी ज्योति बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

हमले में तीनों को गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने थाना विधूना में नामजद तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

close