बिधूना। बिधूना विकास खंड के ग्राम पंचायत भिखरा के मजरा खरगपुर में बने पंचायत सचिवालय के पास बने शौचालय की ग्राम पंचायत भिखरा के लोगो ने शौचालय मरम्मत कराने की मांग की है। लोगो का कहना है कि हम लोगो ने शौचायालय मरम्मत के लिए मौखिक तौर पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव को कई बार अवगत कराया है। इसके बावजूद भी आज तक शौचालय मरम्मत नही कराया गया। और ग्राम पंचायत के लोगो का कहना है कि हम लोग पंचायत सचिवालय में जन्म,मृत्यु,परिवार रजिस्टर की नकल एवं आय,जाति,मूलनिवास आदि के लिए जाते है तो हम लोगो को शौचालय एवं बाथरूम लगने पर मजबूरन बस इधर-उधर जाने को मजबूर होते है। पंचायत सचिवालय के पास बने शौचालय अपने आप को मरम्मत कराने की राह देखा रहा है। जब कि बहुत से जिम्मेदार लोग भिखरा पंचायत सचिवालय में आ चुके है। लेकिन आज तक जिम्मेदार लोगो ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया। और ग्राम पंचायत के लोगो का कहना है कि हैंडपम्प मरम्मत के नाम पर लाखो रुपया निकाला जा चुका है। और लगभग आधा दर्जन हैंडपम्प रिबोर होकर लाखो रुपया इसका भी निकाला जा चुका है। लेकिन आज तक शौचालय की तरफ किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दिया गया। पंचायत के लोगो का कहना है कि शौचालय पूर्व प्रधान के कार्यकाल मे वनवाया गया था। इस समय वहीं शौचालय मरम्मत की आस में बना खड़ा हुआ है। पंचायत के लोगो को कहना है कि शौचालय मरम्मत कराने के लिए हम लोगो ने मौखिक तौर पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव को कई बार अवगत कराया। अवगत कराने के बाबजूद भी शौचालय की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। और लोगो का कहना है कि शौचालय को जल्द से जल्द मरम्मत कराया जाये ताकि हम लोगो इसका लाभ मिल सके।
0 Comments