औरैया। अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिधूना व स्वाट टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। गोवंश तस्करी के मामले में पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान 01 शातिर तस्कर को घायल अवस्था में दबोच लिया, जबकि इस गिरोह से जुड़े 09 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का विवरण
दिनांक 06.09.2025 को सुबह ग्राम शामपुर रोड पर एक कंटेनर पलटने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचकर कंटेनर को जेसीबी व हाइड्रा मशीन से सीधा कराया गया, जिसमें से 14 गोवंश मृत व 03 घायल अवस्था में बरामद हुए। घायलों को उपचार के बाद गौशाला भेजा गया और मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कर ससम्मान दफनाया गया।
इस संबंध में थाना बिधूना पर मु0अ0सं0 411/25 धारा 11(घ) बीएनएस व गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हुई।
गिरफ्तारियां
पहली कार्रवाई (06.09.2025 रात): पुलिस ने 5 अभियुक्त—
1. हैप्पी सिंह सेंगर
2. शिवा भदौरिया
3. दीपक
4. मंजेश यादव
5. राहुल
को हिरासत में लिया।
दूसरी कार्रवाई (06/07.09.2025 रात): सामपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही बाइक सवार भागने लगे। पीछा करने पर पीछे बैठे बदमाश रघुवीर ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। मौके से 01 तमंचा, 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस बरामद हुए।
तीसरी कार्रवाई (07.09.2025 सुबह): मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिधूना तहसील के पीछे से 4 और अभियुक्त—
1. राहुल चौहान
2. राहुल सिंह
3. बबलू
4. विक्रम उर्फ विक्की
को पकड़ लिया।
पुलिस की सख्ती
घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह पर कई धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। घायल रघुवीर पर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 भी बढ़ाई गई है।
नेतृत्व
यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर श्री आलोक सिंह के आदेश, पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीश चन्दर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक औरैया अभिजित आर. शंकर व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्र तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना पृथुयशश्य पुनित मिश्र के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
0 Comments