अछल्दा (औरैया)। अखिल विश्व गायत्री परिवार अछल्दा के तत्वावधान में 51 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समर्पित गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 7 से 10 नवम्बर 2025 तक मेले के मैदान, स्टेशन रोड अछल्दा में भव्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत 7 नवम्बर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक भव्य कलश यात्रा एवं नशा मुक्ति झांकी के साथ होगी। 8 नवम्बर शनिवार को प्रातः 8 बजे से महायज्ञ एवं संस्कार प्रारम्भ होंगे तथा सायं 6 बजे से 9 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। 9 नवम्बर रविवार को प्रातः 8 बजे से महायज्ञ एवं संस्कार के साथ सायं 6 बजे से 10 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा एवं विशाल दीप यज्ञ संपन्न होगा। इस दिन छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। समापन अवसर पर 10 नवम्बर सोमवार को प्रातः 8 बजे से महायज्ञ एवं संस्कार के उपरांत दोपहर 2 बजे टोली विदाई दी जाएगी।
आयोजन को सफल बनाने के लिए युवा मंडल एवं महिला मंडल अछल्दा की टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं। संपर्क सूत्रों में 9760347720, 9837921238, 8791406080 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आयोजकों ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर यज्ञ एवं कथा का लाभ लेने की अपील की है।
कार्यक्रम विवरण
7 नवम्बर 2025, शुक्रवार
समय : प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक
आयोजन : भव्य कलश यात्रा एवं नशा मुक्ति झांकी
8 नवम्बर 2025, शनिवार
प्रातः 8:00 बजे से : महायज्ञ एवं संस्कार प्रारम्भ
सायं 6:00 से 9:00 बजे तक : प्रज्ञा पुराण कथा
9 नवम्बर 2025, रविवार
प्रातः 8:00 बजे से : महायज्ञ एवं संस्कार
सायं 6:00 से 10:00 बजे तक : प्रज्ञा पुराण कथा एवं विशाल दीप यज्ञ
विशेष आकर्षण : छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता
10 नवम्बर 2025, सोमवार
प्रातः 8:00 बजे से : महायज्ञ एवं संस्कार
दोपहर 2:00 बजे : टोली विदाई
स्थान : मेले का मैदान, स्टेशन रोड, अछल्दा (जनपद औरैया)
संपर्क सूत्र : 9760347720, 9837921238, 8791406080
0 Comments