अछल्दा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वंशी के नगला भदौरिया में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम निवासी क्षेत्रपाल तोमर की पुत्री जुली (इंटरमीडिएट की छात्रा) सुबह करीब 8:20 बजे अपनी साइकिल से घर से देहाती इंटर कॉलेज, नेविलगंज जा रही थी।
जैसे ही छात्रा केला देवी मंदिर के पास पहुँची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे महिंद्रा गुनौली ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी।
सूचना मिलते ही उसका भाई अंश तुरंत मौके पर पहुँचा और निजी बाइक से घायल छात्रा को सीएचसी अछल्दा अस्पताल ले गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टर एल. मोहन ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर ट्रैक्टरों का तेज रफ्तार से गुजरना आम बात हो गई है। आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0 Comments