BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : बिधूना में किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार



बिधूना (औरैया)। कोतवाली बिधूना क्षेत्र के ग्राम कुरपुर आदर्शनगर निवासी सुमन पत्नी मान सिंह की पुत्री सपना (उम्र लगभग 16 वर्ष) 19 सितंबर की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार सपना रोजाना की तरह सुबह करीब 8 बजे पब्लिक इंटर कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुँची। दोपहर 1.30 बजे छुट्टी के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, पर उसका कहीं पता नहीं चला।

काफी तलाश के बाद जब परिवारजन कॉलेज पहुँचे तो जानकारी मिली कि सपना उस दिन कॉलेज आई ही नहीं, बल्कि कहीं और चली गई थी। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली बिधूना व थाना कुरपुरा पुलिस को दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
परिवारजन ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

close