BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : तीन हमलावरों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा



औरैया। ग्राम विमटामऊ पोस्ट इन्पामऊ निवासी विश्राम पुत्र छोटेलाल पर 18 सितम्बर 2025 की शाम करीब 5:30 बजे तीन लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। मजदूरी कर घर लौट रहे विश्राम ने आरोप लगाया कि गांव के ही हरीसिंह पुत्र लल्ला सिंह, सौरभ पुत्र हरीसिंह और कल्लू पुत्र मोहम्मद इशाक ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

हमले में विश्राम के सिर पर गहरी चोट आई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण इलयास पुत्र जमालुद्दीन और सोनी पाल पत्नी प्रदीप पाल ने पूरी घटना देखी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

close