BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : बिधूना के रठगांव में नाबालिग छात्रा को ले जाने का मामला , गहनों व नकदी संग लापता हुई नाबालिग ,मुकदमा दर्ज



औरैया। जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रठगांव से नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने कोतवाली बिधूना में तहरीर देकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रठगांव निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री रमन को गांव की ही महिला मीरा देवी, उसके दामाद विशाल पुत्र फिरोज, राजन पुत्र मास्टर तथा अन्य लोगों ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। लड़की अपने साथ सोने-चांदी के गहने (लगभग 50 हजार रुपये) व करीब एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण तथा 5 हजार रुपये नगद भी ले गई है।

पीड़ित पिता ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए गई बेटी घर वापस नहीं लौटी। खोजबीन के दौरान जब उन्होंने मीरा देवी के परिवार से संपर्क किया तो झगड़ा व मारपीट की स्थिति बन गई। इस घटना से परिजन सहमे हुए हैं और बच्ची की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।

पीड़ित का कहना है कि उनकी पुत्री का अपहरण सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किया गया है। परिवार को आशंका है कि बच्ची के साथ किसी प्रकार की अनहोनी हो सकती है। मामले में पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

Post a Comment

0 Comments

close