BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya: अछल्दा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी के कार्ड बांटने निकला युवक की मौत




संवाददाता, अछल्दा (औरैया)।अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम छछून्द में मोड़ के पास गुरुवार रात 10 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अछल्दा प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अजीतमल थाना क्षेत्र के नगला सेतु गांव का निवासी था। वह अपने भाई की शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था, तभी रास्ते में उसकी बाइक खंभे से टकरा गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जहां कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

close