BREAKING

10/recent/ticker-posts

Auraiya : इलाज के दौरान युवक की मौत, 17 अप्रैल को हुआ था हादसा झंडा चढ़ाकर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर



बिधूना/औरैया। सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर गांव निवासी गौतम शाक्य के 17 वर्षीय पुत्र अक्षित की शुक्रवार रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि अक्षित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को गांव के कई लोग किशनी थाना क्षेत्र के बसैत गांव में धार्मिक कार्यक्रम के तहत झंडा चढ़ाने गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एरवाकटरा थाना क्षेत्र के उमरैन के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकट कुछ लोग जूस पीने के लिए रुके थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने अक्षित को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया। कानपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments

close